'कुमकुम' से घर-घर में छाईं जूही परमार टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री जूही परमार आज अपना जन्मदिन मना रही हैं जूही ने कई शो में काम किया है, लेकिन 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन' के जरिए उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली टेलीविजन पर स्टार बनने से पहले 1999 में जूही परमार 'सुश्री राजस्थान' चुनी गईं अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री जूही परमार ने जी टीवी के एक हॉरर शो से की थी वर्ष 2009 में जूही परमार ने अभिनेता सचिन श्रॉफ से शादी की, हालांकि दोनों ने आपसी सहमति से 2018 में तलाक ले लिया वर्क फ्रंट की बात करें तो जूही पिछले दिनों 'ये मेरी फैमली' वेब सीरीज में नजर आईं -