अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन का कल मेहंदी फंक्शन था। इस फंक्शन पर करिश्मा एक पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनीं। इसी ड्रेसअप का फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
काजोल ने भी व्हाइट ब्लैजर पहने एक फोटो शेयर किया है। इसमें उनका लुक काफी निखर गया है।
खुशी कपूर ने भी शॉर्ट स्कर्ट, टॉप पहने एक फोटो शेयर किया है। उनका यह लुक फिल्म 'नादानियां' में नजर आएगा। ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह इब्राहिम अली खान के साथ नजर आएंगी।
मलाइका अरोड़ा ने भी वनपीस ड्रेस में अपना फोटो शेयर किया है। इसमें वह लॉन्ग बूट भी पहने नजर आ रही हैं।
रुपाली गांगुली ने एक फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं।
रश्मिका मंदाना ने प्यार को लेकर एक पोस्ट किया है। वह इन दिनों फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में हैं।
विद्या बालन का भी फनी अंदाज आज सोशल मीडिया पर नजर आया। उनकी वीडियो को फैंस ने काफी लाइक किया।
अंकिता लोखंडे ने भी 'लाफ्टर शेफ' के सेट से एक प्यारा सा वीडियो अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जान्हवी कपूर भी फनी मूड में नजर आईं। उन्होंने भी अपना एक पुराना वीडियो री-पोस्ट किया है।
कश्मीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहीं अवनीत, साझा की खूबसूरत तस्वीरें