'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई', सोशल मीडिया पर छलका पायल का दर्द

अमर उजाला

Fri, 1 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
अभिनेत्री पायल घोष ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है
Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर दावा किया है कि वे उन्हें डेट कर चुकी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अभिनेत्री का कहना है कि इरफान से ब्रेकअप के बाद वे बुरी तरह टूट गईं और अवसाद में चली गईं
Image Credit : सोशल मीडिया

पायल ने लिखा है, 'हमारा ब्रेकअप होने के बाद मैं बीमार पड़ गई, वर्षों तक काम नहीं कर सकी, लेकिन यही एकमात्र लड़का था, जिससे मैंने प्यार किया... उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया'

Image Credit : सोशल मीडिया
पायल घोष की इन बातों पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, यूजर्स का कहना है कि 'अब इन बातों का क्या मतलब? इरफान की शादी हो चुकी है और ये वर्षों बाद उनके साथ अपनी डेटिंग लाइफ पर बात कर रही हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया

पायल ने यूजर्स को भी जवाब दिया है, एक पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, मैं डिप्रेशन में चली गई और अब भी दवाओं पर हूं और आपको ये गेम लगता है', पायल ने एक साइकोलॉजिस्ट को पोस्ट में टैग करते हुए लिखा है, 'प्लीज इन्हें बताइए कि मैं किस तरह के इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजर रही हूं'

Image Credit : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में दिखा साउथ निर्देशकों और बॉलीवुड एक्टर्स का जलवा

social media
Read Now