अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
निर्देशक फराह खान इन दिनों बतौर कंटेंट क्रिएटर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह यूट्यूब पर एक चैनल चलाती हैं, जिस पर कुकिंग वीडियो शेयर करती हैं
अपने कुकिंग बेस्ड यूट्यूब चैनल पर वह कई सेलिब्रिटीज को भी बुलाती हैं या उनके घर खाने पर जाती हैं
हाल ही में फराह खान, अर्चना पूरन सिंह के घर, अपने कुकिंग चैनल के व्लॉग शूट के लिए गई थीं, इस मौके पर श्रीदेवी का जिक्र आया
अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि श्रीदेवी जब भी फराह से डांस सीखती थीं, सेट पर रिर्हसल के लिए आती थीं तो उसके पैर छू लेती
फराह को बड़ा अजीब लगता कि श्रीदेवी इतनी बड़ी एक्ट्रेस होकर ऐसा कर रही हैं। जब भी श्रीदेवी पैर छूने के लिए आगे आतीं, फराह पीछे-पीछे चली जातीं। श्रीदेवी डांस गुरु होने के नाते, फराह के पैर छू थीं
फराह ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई बॉलीवुड एक्टर्स की फिल्मों में कोरियोग्राफी की है, वह कई हिट डांस नंबर दे चुकी हैं
फराह ने श्रीदेवी को लेकर कुछ सालों पहले भी कहा था कि करियर के शुरुआती दौर में लीजेंड एक्ट्रेस सेट पर बहुत सपोर्टिव हुआ करती थीं, हमेशा उनका हौसला बढ़ाती थीं
फराह खान बतौर निर्देशक बॉलीवुड में हिट फिल्में दी चुकी हैं, जिसमें 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में शामिल हैं
पहचानिए सलमान के साथ कौन है यह छोटी बच्ची, जो बड़ी होकर बन चुकी हैं अभिनेत्री