फिल्मी कहानी से कम नहीं अध्ययन सुमन की निजी जिंदगी 13 जनवरी 1988 को मुंबई में जन्मे अध्ययन सुमन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अध्ययन सुमन फिल्मी जगत के मशहूर कलाकार शेखर सुमन के बेटे हैं अध्ययन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'हाल-ए-दिल' से की थी अध्ययन फिल्मों में तो खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे अध्ययन सुमन ने एक्स गर्लफ्रेंड कंगना रणौत पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था अध्ययन ने यह भी कहा था कि कंगना काला जादू करती थीं, और उनसे आधी रात को कब्रिस्तान जाने को कहती थीं सीटिए