राखी की पोल खोलेंगे आदिल, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आ गए हैं और अब उन्होंने राखी सावंत पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं आदिल ने हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि राखी सावंत ने उन्हें ड्रग दी और फिर उनका न्यूड वीडियो बनाया आदिल खान का कहना है कि राखी सावंत जैसी औरतों से बात करना भी खतरनाक है, वह प्रेंस कांफ्रेंस में राखी की सारी पोल खोलेंगे आदिल ने कहा कि राखी अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों से पैसे लूटती थी आदिल खान ने दावा किया, 'राखी सावंत कभी मां नहीं बन सकती, कुछ दिक्कत के चलते उसने अपना यूट्रस रिमूव करा रखा है' आदिल का कहना है कि राखी की वजह से उन्होंने और उनके परिवार ने काफी मुश्किलें झेली हैं --