आदिपुरुष को नहीं मिल रहे दर्शक, 11वें दिन हुआ बुरा हाल आदिपुरुष को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 259 करोड़ का कलेक्शन किया था दूसरे रविवार को आदिपुरुष केवल पांच करोड़ 76 लाख ही बटोर सकी थी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन महज दो करोड़ की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 277.75 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क