बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में आदिपुरुष आदिपुरुष को बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है खराब संवादों और आपत्तिजनक सीन के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है फिल्म ने पहले हफ्ते में 259.9 करोड़ का कलेक्शन किया था 11वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 13 लाख का कलेक्शन किया था वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन एक करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 279.63 करोड़ हो गए हैं एंटरटेनमेंट डेस्क