दूसरे दिन 'पठान' से हारी 'आदिपुरुष' पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने वाली 'आदिपुरुष' पर विवादों के बादल मंडराने लगे हैं फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादातर 'आदिपुरुष' की लगातार आलोचना हो रही है प्रभास-कृति सेनन स्टारर फिल्म में हनुमान के विवादित डायलॉग से लेकर वीएफएक्स तक बहुत सी चीजें पसंद नहीं आ रही हैं इसी का नतीजा है कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है जहां पहले दिन 'पठान' की कमाई 'आदिपुरुष' से कम थी दरअसल, पहले दिन 'पठान' ने 57 करोड़ रुपये कमाए थे और 'आदिपुरुष' ने 86.75 करोड़ वहीं दूसरे दिन 'पठान' ने 'आदिपुरुष' को धूल चटा दी है दूसरे दिन 'आदिपुरुष' ने 60 करोड़ रुपये का केलक्शन किया है शाहरुख खान की 'पठान' ने दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये कमाए थे इसके साथ 'आदिपुरुष' का कुल कलेक्शन 146.75 करोड़ रुपये हो गया है ...