छठे दिन फीकी पड़ी 'आदिपुरुष' की सारी छटा रिलीज के बाद से ही 'आदिपुरुष' जबर्दस्त चर्चा में है, लेकिन चर्चा भी विवादों के कारण हो रही है फिल्म के डायलॉग और कुछ दृश्यों पर उठे विवादों का सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है छठे दिन तक 'आदिपुरुष' का दम पूरी तरह निकल गया है, फिल्म ने आज सिर्फ एकल संख्या में कमाई की है कल प्रभास और कृति की फिल्म ने 10.7 करोड़ रूपये का कारोबार किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आज 9 करोड रूपये ही कमाए हैं इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 256.80 करोड़ रूपये हो गया है -------