वीकएंड में 'आदिपुरुष' ने फिर पकड़ी रफ्तार फिल्म 'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस पर खस्ताहाल चल रहा है विवादित डायलॉग में बदलाव के बाद भी फिल्म का कारोबार जोर नहीं पकड़ पा रहा है हालांकि, आज फिल्म का कलेक्शन कल के मुकाबले थोड़ा सुधरा है प्रभास और कृति की फिल्म ने कल (आठवें दिन) 3.40 करोड़ कमाए थे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'आदिपुरुष' ने आज 5 करोड़ रूपये का कारोबार किया है ओम राउत निर्देशित इस फिल्म का कुल कारोबार अब 268.30 करोड़ रूपये हो गया है -------------