बागेश्वर बाबा ने 'आदिपुरुष' को पढ़ाया धर्म का पाठ 'आदिपुरुष' पर रिलीज के 11 दिनों बाद भी विवादों के बादल मंडरा रहे हैं सभी फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसमें किरदारों के चित्रण तक की जबर्दस्त आलोचना कर रहे हैं इसी क्रम में अब बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इसकी जमकर आलोचना की है पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, एक ऐसी फिल्म आई है, जिसमें हनुमान जी को ऐसा बनाया गया है जिसे खुद वीर बजरंगी ही बचाएं हमने पूरी फिल्म तो नहीं देखी है, लेकिन किसी ने बताया कि इसमें कितने निम्न स्तर के डायलॉग बोले गए हैं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी बोलने में थोड़े कठोर हैं लेकिन इतने भी नहीं, वह बहुत ही ज्ञानी, बुद्धिमान और सौम्य हैं उन्होंने कहा कि फिल्म दिमाग पर छाप छोड़ती है, ऐसी फिल्म बनाई जाए, जिससे हमारे संस्कारों की वृद्धि हो, सनातन का संरक्षण हो बागेश्वर बाबा ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, 'ऐसी फिल्म बनाने वालों को हनुमान जी सद्बुद्धि दें' बता दें, 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स में बदलाव कर दिए गए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ...