मनोज मुंतशिर के इन बयानों से भड़क उठे लोग 'आदिपुरुष' पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है भारत में कई जगहों पर इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है फिल्म के संवाद सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है वहीं, इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के बयानों ने लोगों के गुस्से को और अधिक बढ़ा दिया है मनोज मुंतशिर ने हाल ही में फिल्म का बचाव करते हुए कहा था कि इसके संवाद आज की जनता को ध्यान में रखकर जानबूझ कर लिखे गए हैं वहीं, उनका ताजा बयान एक बार फिर सुर्खियों में है एक समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंगबली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं एंटरटेनमेंट डेस्क