वीरू पाजी ने कसा 'आदिपुरुष' पर तंज ओम राउत की 'आदिपुरुष' को बुरी तरह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है फिल्म में किरदारों के चित्रण से लेकर डायलॉग्स तक सभी लोगों के निशाने पर हैं 'आदिपुरुष' पर आम लोगों के साथ ही सेलेब्स का गुस्सा भी जमकर फूट रहा है फिल्म सितारों के बाद अब 'आदिपुरुष' पर तंज कसने वालों में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल हो गया है वीरू पाजी ने 'बाहुबली' के कटप्पा का सहारा लेकर 'आदिपुरुष' पर तंज कसा वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, 'आदिपुरुष देखकर पता चला कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था' वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं ...