आदिपुरुष का दूसरा ट्रेलर जारी, सोशल मीडिया पर लगे 'जय श्रीराम' के जयकारे आज तिरुपति में एक भव्य इवेंट में 'आदिपुरुष' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म का दूसरा ट्रेलर एक्शन से भरपूर है, इसमें राघव अपनी जानकी को लंका से लाने के लिए निकलते दिखाई दे रहे हैं ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है रिलीज के 18 मिनट के अंदर ही यूट्यूब पर इसे 5.6 लोगों ने देख लिया और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है एक यूजर ने लिखा, 'रोंगटे खड़े हो गए...यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या गजब का कंटेंट है...इस फिल्म को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता, जय श्री राम' एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर का आखिरी सीन तो जबर्दस्त है...सुपरहिट फिल्म है यह, प्रभास और टीम को एडवांस में बधाई....जय श्रीराम' --------