'मिसेज वर्ल्ड' बन अदिति ने बढ़ाया था फिल्मों की तरफ कदम अदिति गोवित्रिकर का जन्म 21 मई 1976 को महाराष्ट्र में हुआ था फिल्मों में आने से पहले अदिति एक मशहूर मॉडल और डॉक्टर थीं अदिति ने साल 1996 में ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीता था,जिसके बाद वह मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम बन गई थीं इसके दौरान अदिति ने कई म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापनों में भी काम किया अदिति ने 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था, इस अवॉर्ड ने उनकी जिंदगी में बदलाव लाया एक सफल मॉडल बनने के बाद अदिति गोवित्रिकर ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया फिल्मों में अदिति ने डेब्यू साउथ सिनेमा की 'थम्मुडु' से किया था अदिति ने फिल्म '16 दिसंबर' से बॉलीवुड में कदम रखा था अदिति ने 'बाज', 'पहेली', 'दे दना दन', 'भेजा फ्राई 2' और 'हुम तुम और शबाना' जैसी फिल्मों में काम किया ...