एक वक्त था जब अदनान सामी का वजन करीब 250 किलो था, कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपना 130 किलो वजन घटाया
Image Credit : सोशल मीडिया
अदनान सामी ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर हर किसी को हैरान कर दिया था
Image Credit : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान अदनान ने बताया था कि उन्होंने अपना वजन कैसे घटाया?
Image Credit : सोशल मीडिया
अदनान ने बताया था, 'मैं रुटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गया था, उन्होंने मुझे छह माह का वक्त दिया और कहा कि अगर लाइफस्टाइल नहीं बदला तो जिंदगी जा सकती है'
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद अदनान सामी के पिता ने उनसे आग्रह किया कि वह वजन घटाने की बात को सीरियसली लें
Image Credit : सोशल मीडिया
अदनान ने बताया था, 'मेरा वजन कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद कम हुआ'
Image Credit : सोशल मीडिया
अदनान ने छह महीने सामाजिक जिंदगी से दूर होकर सिर्फ खुद पर ध्यान दिया, इस दौरान वह एक डायटीशियन से मिले
Image Credit : सोशल मीडिया
अदनान ने कहा था कि उन्होंने लोगों के मजाक को नजरअंदाज कर खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया, इससे उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली