शाहरुख के बाद जब इस एक्टर ने कॉपी किया मनोज कुमार का स्टाइल, क्या रहा अभिनेता का रिएक्शन

अमर उजाला

Fri, 4 April 2025

Image Credit : ट्विटर@YUVSTRONG12

अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। जिंदगी भर अभिनेता मनोज के रिश्ते सभी से अच्छे रहे। लेकिन फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की रिलीज के बाद वह शाहरुख खान से नाराज हुए।  


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शाहरुख खान ने ‘ओम शांति ओम’ में मनोज कुमार के स्टाइल को फूहड़ ढंग से कॉपी किया तो वह नाराज हो गए। लेकिन जब एक और एक्टर ने मनोज कुमार का स्टाइल कॉपी किया तो उनका क्या रिएक्शन रहा?

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

कौन था वो एक्टर? मनोज कुमार ने उस एक्टर के बारे में क्या कहा था? इस बारे में ही हम आपको बता रहे हैं।  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शाहरुख खान के अलावा रणवीर सिंह ने मनोज कुमार के स्टाइल को कॉपी करके एक फोटो इंस्टाग्राम पर साल 2018 में साझा किया। साथ ही कैप्शन लिखा था, ‘मनोज कुमार।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस बारे में जब मनोज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने अच्छे ढंग से उनको कॉपी किया है। उन्होंने रणवीर सिंह की बैंड बाजा बारात फिल्म भी देखी थी। 


 

Image Credit : सोशल मीडिया

मनोज कुमार ने रणवीर के बारे में कहा था, ‘जब मैंने रणवीर की फोटो देखी, जिसमें वह मुझे कॉपी कर रहा था तो मैं खूब हंसा। वह बिल्कुल सही रास्ते पर है।’


 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ranveersingh

एक तरफ मनोज कुमार ने रणवीर सिंह की तारीफ की, जबकि वह कभी भी शाहरुख खान को माफ नहीं कर पाए। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस साल देखिए ये खौफनाक हॉरर फिल्में, भूल जाएंगे पिछली फिल्मों की दहशत

इंस्टाग्राम
Read Now