अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
हाल ही में सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर उनके पुराने को-एक्टर गौरव खन्ना ने कहा कि वे उनकी दोस्त नहीं हैं।
गौरव ने रुपाली को एक अच्छा इंसान जरूर बताया। साथ ही कहा कि एक्ट्रेस से बहुत कुछ सीखा है।
पहले भी रुपाली गांगुली के पुराने को-एक्टर्स उनके नेचर को लेकर दबी जुबान में बात कर चुके हैं।
अब रुपाली गांगुली के साथ सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे हैं शिवम खजूरिया ने भी एक्ट्रेस के नेचर को लेकर बात की।
शिवम कहते हैं, ‘मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि वह सेट पर रूड रहती हों। वैसे भी मैं दूसरों की राय की बजाय अपने हिसाब से लोगों को जज करता हूं।'
रुपाली गांगुली के करियर से हटकर बात करें तो उनकी सौतेली बेटी भी कई इल्जाम एक्ट्रेस पर लगा चुकी हैं। रुपाली की सौतेली बेटी ईशा अक्सर ही सोशल मीडिया पोस्ट करके उन पर कटाक्ष करती रहती है।
रुपाली की बातें करें तो वह इन सभी बातों पर चुप्पी साधकर रखती हैं, बस अपने काम में व्यस्त रहती हैं।
इन दिनों रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।
ब्लू रंग के लहंगे में नेहा शर्मा का दिलकश अंदाज, बोलीं- 'रंगीन सपने देख रही हूं'