इस किसिंग सीन पर ऐश को मिला था कानूनी नोटिस? ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन के साथ किसिंग सीन किया था ऐश के इस किसिंग सीन से कुछ फैंस इतने नाराज हुए कि एक्ट्रेस को लीगल नोटिस तक भेज दिया लोगों की दलील थी कि ऐश्वर्या इस तरह के दृश्यों से अपनी छवि धूमिल कर रही हैं ऐश्वर्या ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस किसिंग सीन के बाद उन्हें सच में देश के कुछ लोगों से कुछ लीगल नोटिस मिले थे एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझसे ये कहा था कि आप प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं, हमारी बेटियों के लिए एक उदाहरण हैं' साथ ही कहा, 'ऐश्वर्या आपने अपना जीवन इतने अच्छे तरीके से जीया है, आपने ऐसा सीन क्यों दिया'? --