बेहद हसीन दिखने पर भी ट्रोल हुईं ऐश, जानें वजह ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं अभिनेत्री ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम में अपनी नवीनतम उपस्थिति की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं इन फोटोज में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद हसीन नजर आ रही हैं जहां ऐश्वर्या के फैंस उनकी दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं, तो वही ट्रोल्स ने अभिनेत्री को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है कुछ यूजर्स ने ऐश पर छवि को बदलने के लिए फोटोशॉप और एयरब्रश का उपयोग करने का आरोप लगाया है एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'बेहद ज्यादा फोटोशॉप का इस्तेमाल किया गया है' सीटिए