अमर उजाला
Sat, 24 February 2024
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल हैं और आज वे अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं
अजय और काजोल ने 24 फरवरी को 1999 में शादी की थी, उनकी सालगिरह के मौके पर चलिए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी
दोनों की पहली मुलाकात हलचल फिल्म के सेट पर हुई थी, स्वभाव से चुलबुली काजोल को सेट पर बात और मस्ती-मजाक करना पसंद था
अजय देवगन शांत स्वभाव के थे, उन्हें उस समय काजोल का स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं आया था, वे उन्हें घमंडी लगी थीं
अजय ने ठान लिया था कि वे कभी काजोल ने दोबारा नहीं मिलेंगे, लेकिन दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं और चीजें ठीक होने लगीं
दोनों उस समय किसी और को डेट कर रहे थे और एक-दूसरे की सलाह लेते थे, लेकिन दोनों का ही अपने-अपने साथ के साथ ब्रेकअप हो गया
दोनों जब दूसरी फिल्म के सेट पर मिले तो चीजें बदल गईं, दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी और उन्होंने चार साल तक डेट किया
अजय-काजोल ने प्यार की बात छिपाकर रखी, आखिरकार उन्होंने शादी करने का मन बनाया और अभिनेता के छत पर ही परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए
आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल