अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
अजय देवगन आज अपना जन्मदिन (2 अप्रैल 1969) मना रहे हैं। अपने अब तक के एक्टिंग करियर में अजय ने एक्शन, कॉमेडी के अलावा लगभग हर जॉनर की फिल्में की हैं।
अजय देवगन के करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिनमें वह मुख्य भूमिका यानी लीड रोल में नजर नहीं आए। लेकिन इन किरदारों में उन्हें काफी पसंद किया गया। हम आपको अजय देवगन के ऐसे ही कुछ चर्चित किरदारों और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
फिल्म ‘लज्जा(2001)’ एक महिला केंद्रित फिल्म थी, इसमें अजय देवगन ने बुलवा नाम के डाकू का रोल किया था, जो महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम करता है।
साल 2004 में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खाकी’ में अजय देवगन ने नेगेटिव रोल किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं।
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी(2022)’ में अजय देवगन ने डॉन रहीम लाला का रोल किया। यह रोल ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन फिल्म में गूंगबाई (आलिया भट्ट) की मदद करता है।
‘काल(2005)’ में अजय देवगन ने एक भूत का किरदार निभाया था, जो जंगल में आने वाले सैलानियों को मारता है।
साउथ की हिट फिल्म ‘आरआरआर(2022)’ में अजय देवगन ने एक क्रांतिकारी का किरदार निभाया है, यह रोल काफी छोटा था लेकिन फिल्म की कहानी इसी किरदार के कारण आगे बढ़ती है।
अजय ‘हम दिल दे चुके सनम(1999)’ और ‘रेनकोट(2004)’ जैसी फिल्मों में भी खूब सराहे गए। ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान लीड रोल में थे लेकिन चर्चा अजय देवगन के किरदार की भी खूब हुई।
ब्लैक ड्रेस में दिखा हुमा का बोल्ड अंदाज, फैंस की धड़कनें हुईं तेज