अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
जल्द ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ से अमन देवगन भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, वह अजय के भतीजे हैं
इन दिनों अमन देवगन भी अपनी फिल्म ‘आजाद’ का प्रमोशन कर रहे हैं, एक इंटरव्यू के दौरान अमन ने बताया कि अजय देवगन से उन्हें जिंदगी के लिए एक जरूरी सीख मिली है
अमन बताते हैं कि अजय देवगन ने हमेशा ही उन्हें यह सीख दी है कि आपके पास कितनी भी सफलता आए जाए हमेशा जमीन से जुड़े रहें, खुद को हंबल रखें
अमन देवगन आगे ये भी बताते हैं कि उन्हें अजय देवगन की एक्शन जॉनर से ज्यादा, कॉमेडी फिल्में पसंद हैं। वह भी अजय देवगन की तरफ ही कॉमेडी फिल्में करने की ख्वाहिश रखते हैं
फिल्म ‘आजाद’ में अजय देवगन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी अमन के लिए यादगार रहा। वह शुरुआत में काफी नर्वस थे लेकिन बाद में अजय ने उन्हें कंफर्टेबल किया और नेचुरल एक्टिंग करने की सलाह दी
फिल्म ‘आजाद’ में अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं
अमन देवगन के लिए अजय एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी बनाने वाले हैं, इस फिल्म का नाम ‘झलक’ बताया जा रहा है
'हिंदी साहित्यकार की पुत्री हूं ना, इसलिए...', रूबीना ने क्यों कही ये बात?