अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक इशिता दत्ता पिछले साल जुलाई में मां बनीं अभिनेत्री ने पहले बच्चे के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया वहीं, अब इशिता ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक बड़ा एलान किया है अभिनेत्री ने अपनी सोलो तस्वीर के साथ लिखा, 'वायु के साथ पहली यात्रा पागलपन भरा, मजेदार और अत्यधिक व्यस्त' इशिता ने जोड़ा, 'अपना सारा समय अपने बच्चे और परिवार के साथ बिता रही हूं, काम और सोशल मीडिया से समय निकालकर इस पल को जीना चाहती हूं' इशिता ने आखिरी में कहा, 'मैं बस अपने इंस्टाग्राम परिवार को एक त्वरित नमस्ते कहना चाहती थी, जल्द ही वापस आऊंगी' सीटिए