सलमान ही नहीं, ईद पर अजय देवगन भी बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल!
अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' जल्द रिलीज होने वाली है। यह 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। पहली फिल्म को भी राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
सफलता के बाद 'रेड' को फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला हुआ। कई वर्षों की रिसर्च के बाद नई कहानी तैयार की गई। 2024 में 'रेड 2' की घोषणा हुई। अजय देवगन इसमें फिर से लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'रेड 2' में रितेश देशमुख मुख्य विलेन के रोल में होंगे। इस खबर से फैंस में उत्साह बढ़ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर अगले हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगा।
Image Credit : इंस्टाग्राम @riteishd
इसके बाद सिनेमाघरों में भी इसे दिखाया जाएगा। फिल्म का टीजर सलमान खान की ईद रिलीज 'सिकंदर' के साथ दिखेगा।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को रिलीज होगी। इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'रेड 2' के मेकर्स ने स्मार्ट प्लान बनाया है। टीजर को 'सिकंदर' के साथ जोड़ा गया ताकि ज्यादा लोग देखें। ईद पर सलमान की फिल्में हमेशा भीड़ खींचती हैं। प्रोड्यूसर्स कुमार मंगत, भूषण कुमार और अजय देवगन ने मल्टीप्लेक्सेस के साथ डील की है, जिससे टीजर को 'सिकंदर' के साथ दिखाया जा सके।
Image Credit : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों को भी टीजर दिखाने का ऑप्शन दिया गया। इसके लिए उन्हें की डिलीवरी मैसेज भेजा, जिससे उन्हें टीजर चलाने का विकल्प मिल जाएगा।
Image Credit : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
बेटे अजारियस के साथ कैसी है फरदीन की केमिस्ट्री, इन क्यूट पिक्स को देखकर लगाइए अंदाजा