अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस आज 18 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म शुरुआत से शानदार कलेक्शन कर रही है।
जानिए, रविवार यानी 18वें दिन ‘रेड 2’ ने कितनी कमाई की है।
‘रेड 2’ के 18वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने 4.28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो यह अब तक 147.78 करोड़ रुपये हुआ है। जल्द ही यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।
वीकएंड का फायदा भरपूर अजय देवगन की फिल्म को मिला है, साथ ही इसके सामने कोई बड़ी फिल्म भी मौजूद नहीं है, जो इसे कमाई के मामले में टक्कर दे सके।
‘रेड 2’ में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का रोल निभाया है, वहीं रितेश देशमुख नेगेटिव रोल में नजर आए हैं।
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते दिखे रणदीप हुड्डा, फैंस को दिया एक खास मैसेज