अमर उजाला
Tue, 20 May 2025
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में 20 दिन हो चुके हैं।
फिल्म ‘रेड 2’ 150 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। आज यानी 20वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की जानिए।
फिल्म ‘रेड 2’ के कलेक्शन की बात करें इसने 20वें दिन 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘रेड 2’ ने 152.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीकएंड पर तो इस फिल्म ने 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया था।
फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का रोल निभाया है। इस फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को पसंद आया था।
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अभिनय की चर्चा तो है, साथ ही रितेश देशमुख की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है।
फिल्म ‘रेड 2’ में सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल और वाणी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें, फैंस ने किया रिएक्ट