पुष्पा के डर से मैदान छोड़ भाग खड़ा हुआ सिंघम! अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वहीं, मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है 'पुष्पा 2' अगले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी गौरतलब हो कि अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' भी अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है हालांकि, 'सिंघम अगेन' को लेकर अब जानकारी आ रही है कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदलने की योजना बना रहे हैं अब देखना होगा कि क्या वाकई 'सिंघम अगेन' के निर्माता रिलीड डेट में बदलाव करते हैं, या ये महज अफवाह है सीटिए