पुलिस की वर्दी में सेना के टैंकों के साथ खड़े दिखे अजय देवगन अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन की शूटिंग इन दिनों कश्मीर में हो रही है रोहित ने आज अजय देवगन की पुलिस वर्दी में एक नई तस्वीर साझा की है फोटो में अजय देवगन अपने चेहरे पर गंभीर भाव बनाए हुए नजर आ रहे हैं वह सेना के टैंकों के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं रोहित ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'बाजीराव सिंघम! एसएसपी (एसओजी) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप। जम्मू कश्मीर पुलिस, सिंघम फिर से...जल्द ही आ रहा है' ...