अमर उजाला
Tue, 5 August 2025
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' 01 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं
अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे सितारों से सजी 'सन ऑफ सरदार 2' ने वीकएंड में अच्छा कलेक्शन किया था
रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं चौथे दिन पहले सोमवार को कमाई में काफी गिरावट आई है
मंडे टेस्ट में 'सन ऑफ सरदार 2' ने सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये है
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'धड़क 2' और सुस्त गति से चल रही है
करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.8 करोड़ रुपये हो गया है
बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट बनी 'सैयारा', 300 करोड़ी क्लब में नाम दर्ज