बॉक्स ऑफिस पर गुमराह, भोला-दशहरा अजय देवगन की फिल्म 'भोला' फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है इस 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 10 दिन में महज 67.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं, रविवार यानी वीकएंड के दिन इसने मात्र 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की इन दिनों पैन इंडिया फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है हालांकि, नानी की 'दशहरा' इस दौड़ में पस्त होती नजर आई है फिल्म ने दस दिन में 72.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को इसकी कमाई महज 2.25 करोड़ रुपये रही आदित्य रॉय की फिल्म 'गुमराह' तो रिलीज के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई इसने दो दिन में 2.30 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी रविवार को सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया सीटिए