करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' के हालिया एपिसोड में अजय देवगन मेहमान बनकर आए, उनके साथ रोहित शेट्टी ने भी शिरकत की
Image Credit : सोशल मीडिया
शो में करण, रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने नए सितारों के रवैये और सोचने के तरीके पर भी बात की
Image Credit : सोशल मीडिया
करण ने जब नई पीढ़ी के एक्टर्स और उनकी असुरक्षा के बारे में पूछा तो रोहित ने कहा, 'वे सोशल मीडिया से बहुत प्रभावित होते हैं, उन लोगों से जिन्हें वे नहीं जानते हैं, मुझे लगता है कि वे बहुत असुरक्षित हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
रोहिन ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता वे असुरक्षित क्यों हैं, लेकिन हो सकता है कि उनकी अपनी कोई बात हो, क्योंकि वे इस पीढ़ी में पैदा हुए हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
वहीं, करण ने कहा कि 'अब के एक्टर्स 70 या 80 या 90 के दशक के एक्टर्स से बिल्कुल अलग मल्टी-स्टारर फिल्में चुन रहे हैं', इस पर अजय ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके पास सोलो परफॉर्मेंस करने के लिए कॉन्फिडेंस है'
Image Credit : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने नए स्टार्स को लेकर कहा, 'उन्हें ये तय करने में तीन साल लग जाते हैं कि उन्हें यह करना है या नहीं', अजय देवगन की बात से करण जौहर ने भी सहमति जताई
Image Credit : सोशल मीडिया
'खतरों के खिलाड़ी' की विजेता रह चुकी हैं करिश्मा तन्ना