अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन चुकी है।
फिल्म ‘रेड 2’ ने 10 दिन में कुल कितनी कमाई की है। साथ ही शनिवार का शुरुआती कलेक्शन क्या रहा, जानिए?
10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ‘रेड 2’ ने 12 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़ों के अनुसार) बटोर लिए हैं। वहीं फिल्म ने 9वें दिन 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘रेड 2’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक इस फिल्म ने 101.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस समय अजय देवगन की फिल्म इसलिए भी अच्छा कलेक्शन कर रही क्योंकि इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। हिंदी फिल्म ‘द भूतनी’ का कलेक्शन काफी कम है, यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।
फिल्म ‘रेड 2’ की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और रजत कपूर शामिल हैं।
फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अभिनय की तारीफ तो हुई है, रितेश को भी नेगेटिव रोल में पसंद किया गया है।
शादी की अफवाहों के बीच तेजस्वी प्रकाश ने शेयर किया ब्राइडल लुक, फैंन ने करण से किया खास सवाल