खलनायक बनकर भी लोगों के दिलों पर राज करते थे अजित खान

अमर उजाला

Sat, 27 January 2024

Image Credit : Social media

अजीत खान का आज जन्मदिवस है, अभिनेता का जन्म 27 जनवरी 1922 में हुआ था, उनका असली नाम हामिद अली खान था

Image Credit : Social media

अजीत का नाम आते ही खलनायक के रूप में उनकी एक ऐसी छवि निखरकर आ जाती है, जो उन्होंने अपने पांच दशक के करियर में बड़ी मेहनत से बनाई थी

Image Credit : Social media

अजीत हिंदी सिनेमा के ऐसे खलनायक थे, जो हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे, उनके डायलॉग बोलने के अंदाज से लेकर उनके कपड़े पहनने के स्टाइल तक, सबकुछ सबसे निराला था

Image Credit : Social media

बचपन से वे अभिनेता बनना चाहते थे, किताबे बेचकर वे मुंबई आए, जहां शुरुआत में उन्होंने सीमेंट के पाइप में रहकर गुजारा किया, साथ जी उनकी भिड़ंत कई बार गुंडों से भी हुई थी

Image Credit : Social media

फिल्मों में उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने लगे, उन्हें बतौर हीरो साल 1946 में रिलीज हुई फिल्म 'शाह-ए-मिस्र' में काम मिला, बतौर हीरो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, फिर वे सूरज में बतौर खलनायक नजर आए

Image Credit : Social media

कई फिल्मों के जरिए अजीत सफेदपोश खलनायक बने, 1973 में बतौर खलनायक उनकी जंजीर, यादों की बारात, समझौता, कहानी किस्मत की और जुगनू जैसी कई फिल्में रिलीज हुईं 

Image Credit : Social media

पहली ही नजर में सूरज पर दिल हार बैठी थीं टीवी की 'नागिन'

सोशल मीडिया
Read Now