आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए संगीन आरोप आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आया है आज वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने एक्टर समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उसके छोटे भाई संजय सिंह पर आकांक्षा की हत्या का आरोप लगाया है मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था आकांक्षा की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि समर सिंह उनकी बेटी को किसी और के साथ काम नहीं करने देता था मधु दुबे का यह भी आरोप है कि समर सिंह, आकांक्षा को काम का कोई मेहनताना नहीं देते थे एक्ट्रेस की मां ने यह भी कहा कि समर के भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा की हत्या कराने की धमकी दी थी बता दें कि रविवार को आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या करके अपनी जान दे दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है -------