'अकेली' का सफर खत्म, पहले सोमवार को नहीं मिले दर्शक नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' को पहले दिन से दर्शकों के लिए तरस रही है खराब ओपनिंग के बाद वीकेंड ने भी फिल्म की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया फिल्म ने पहले वीकएंड पर बेहद ही खराब प्रदर्शन किया 'अकेली' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को महज तीन लाख का कारोबार किया था तीसरे दिन रविवार को 'अकेली' ने चार लाख रुपये का कलेक्शन किया सोमवार को दर्शक फिल्म देखने नहीं पहुंचे, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि नुसरत भरूचा की 'अकेली' तीन दिनों में ही ढेर हो गई फिल्म का कुल कलेक्शन महज नौ लाख रुपये रहा ...