बोल्ड तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुईं अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी’ से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह का बोल्ड लुक चर्चाओं में बना हुआ है हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए इस तस्वीर में अक्षरा ने क्रीम कलर का ब्लेजर पहना है और साथ में न्यूड मेकअप लिया है इसमें उनका लेडी बॉस वाला लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं हालांकि, एक्ट्रेस की तस्वीर फैंस को पसंद नहीं आई, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है एक यूजर ने अक्षरा की तस्वीर पर लिखा, ‘अब इसकी जरूरत पढ़ गई क्या आपको?’ इस तरह के कमेंट एक्ट्रेस की पोस्ट पर लगातार आ रहे हैं खत्म