क्रिकेट टीम के मालिक बने अक्षय कुमार अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं वे जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आनेे वाले हैं इस बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की है वे इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के श्रीनगर टीम के मालिक बन गए हैं यह एक टी-10 टूर्नामेंट है, जो अगले वर्ष दो मार्च से नौ मार्च के बीच खेला जाएगा एंटरटेनमेंट डेस्क