अमर उजाला
Tue, 15 April 2025
जल्द ही अक्षय कुमार की हिस्टोरिकल कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय की देशभक्ति वाली फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं।
अक्षय की देशभक्ति वाली फिल्में पसंद करने के अलावा फैंस को उनकी कुछ और बातें, आदतें भी काफी पसंद हैं। यहां हम आपको उन्हीं आदतों, बातों के बारे में बता रहे हैं।
अक्षय रोज सुबह चार बजे उठते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं। चार बजे उठकर जिम जाते हैं, अपना डेली रूटीन शुरू करते हैं। रात को भी नौ बजे तक सो जाते हैं। इस वजह से वह फैंस के फिटनेस आइडल भी हैं।
अक्षय ऐसे स्टार हैं, जो सोशल मीडिया ट्रोलिंग से डरते नहीं हैं। जब उन्हें साल में चार फिल्में करने के लिए ट्रोल किया तो अक्षय ने कहा कि अगर मैं खाली बैठ गया तो ट्रोल करने वालों के घर में रहने चला जाऊंगा।
अक्षय अपने को-एक्टर्स के बीच प्रैंक्स करने के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता की ये शरारतें भी उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।
अक्षय एक्टिंग के अलावा मार्शल आर्ट में भी ट्रेंड हैं। वह लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते हैं। साथ ही वह कई तरह के सोशल वर्क से भी जुड़े हुए हैं।
अक्षय कुमार हर साल सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल होते हैं।
अक्षय कुमार एक फैमिली मैन भी हैं। जैसे ही फिल्मों की शूटिंग खत्म करते हैं, अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर निकल जाते हैं। वह काम और परिवार के बीच अच्छा बैलेंस बनाकर रखते हैं।
क्या आपने देखा फैशनिस्टा सोनम कपूर का स्टाइलिश अंदाज