अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा शुक्रवार को अचानक चर्चा में आ गईं। एक कार्यक्रम में अक्षय ने उनसे जुड़ी एक घटना का जिक्र किया।
अक्षय हाल ही में मुंबई में हुए साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम में एक्टर ने खुलासाा किया कि उनकी बेटी नितारा हाल ही में साइबर क्राइम का शिकार होने से बाल-बाल बचीं।
अक्षय ने बताया कि नितारा कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थीं। यह एक ऐसा गेम था जिसमें कोई भी अजनबी आपके साथ गेम खेलते वक्त आपसे बात कर सकता है।
इसी गेम के खेलते वक्त एक व्यक्ति ने अक्षय की बेटी अपनी अंतरंग तस्वीरें भेजने को कहा। हालांकि नितारा ने समझदारी दिखाई और अपनी मां ट्विंकल को यह बात बता दी।
साइबर क्राइम से जुड़े इस कार्यक्रम में अक्षय ने महाराष्ट्र के सीएम से अनुरोध किया बच्चों को स्कूलों में इन बातों के बारे में बताया जाए और उन्हें साइबर क्राइम की जानकारी दी जाए।
बताते चलें कि नितारा अब तक उन सेलेब किड्स में से एक हैं जो बेहद कम मीडिया के सामने आए हैं।
जब कभी अक्षय का परिवार छुट्टियां मनाने जाता है तब ही नितारा की तस्वीरें सामने आती हैं।
नितारा, अक्षय की लाड़ली हैं। एक्टर भी अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहते हैं।
सान्या मल्होत्रा ने स्टाइलिश पीली साड़ी में बिखेरा जलवा