अमर उजाला
Fri, 28 March 2025
ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी खास झलकियां साझा करती हैं।
आज ट्विंकल ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अक्षय और मां डिंपल कपाड़िया के साथ छुट्टियां मनाती नजर आईं।
एक तस्वीर में अक्षय अपने पालतू जानवर के साथ बगीचे में खेलते नजर आए। तस्वीरों में सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी कैद हुआ।
शर्ट और पायजामा पहने ट्विंकल जमीन पर बैठीं और मां डिंपल से बात करती नजर आईं।
कैप्शन में उन्होंने लिखा- धरती का एक छोटा सा टुकड़ा और कुछ लोग, जिन्हें मैं अपना कह सकती हूं।
उन्होंने आगे लिखा- खुशी अपने सबसे सरल रूप में। आपको सबसे ज्यादा खुशी किस चीज से मिलती है?
तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ताहिरा कश्यप ने कमेंट किया- अनमोल। कई यूजर्स ने भी प्यार लुटाया
राशा और दिशा के चमचाते लुक ने छीना फैंस का दिल