अमर उजाला
Mon, 23 June 2025
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों आज 18वां दिन है। यह फिल्म अब तक भी अपने बजट के करीब नहीं पहुंच सकती है। जानिए, इसका अब तक का कलेक्शन क्या रहा है?
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सोमवार यानी 18वें दिन फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बाॅक्स ऑफिस पर 89 लाख रुपये ही कमाए हैं।
सोमवार के दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई, जबकि वीकएंड पर इसने अच्छा कलेक्शन किया था।
‘हाउसफुल 5’ ने शनिवार को 2.5 करोड़ रुपये और रविवार को 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वैसे देखा जाता है कि वीकएंड के बाद किसी भी फिल्म की कमाई में गिरावट आती ही है।
जहां तक ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन की बात है तो इसने अब तक 176.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इस फिल्म की कमाई में इसलिए भी गिरावट आई क्योंकि हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ का मुकाबला आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से हुआ है। आमिर की फिल्म की इमोशनल स्टोरी दर्शकों को पसंद आ रही है।
बॉसी लुक में नजर आईं सारा अली खान, फैंस बोले- ब्यूटी इन व्हाइट