अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को थिएटर में लगे हुए 18 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने लगभग 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 124 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर के जज्बे और देश के लिए दिए गए बलिदान की कहानी है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
जहां तक शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की बात है तो इस एक्शन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘देवा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 32.25 करोड़ रुपये ही बटोरे हैं। यह फिल्म अपना बजट वसूलने से अभी काफी दूर है। शाहिद की इस फिल्म का बजट 50-80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म ‘देवा’ में शाहिद ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। फिल्म में डांस, एक्शन की डोज के बावजूद दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है।
सान्या मल्होत्रा ने मां के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट, संघर्ष-सपनों की कहानी बयां की