अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को सिनेमाघरों में 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने 20वें दिन 49 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अब तक 124.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह साल 2025 की पहली फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
शाहिद कपूर की ‘देवा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 33.02 करोड़ रुपये ही बटोरे हैं।
‘देवा’ ने 13वें दिन लगभग 39 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। लगातार इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है।
वैलेंटाइन वीक पर कहां चलीं कृति सेनन? रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के रंग में रंगी नजर आईं