अमर उजाला
Wed, 22 April 2026
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी का रंग जमाने में कामयाब रहे हैं।
जानिए, रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ‘भूत बंगला’ ने कितनी कमाई की है?
‘भूत बंगला’ के मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे।
अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 72.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ कोशिश में है कि 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले। देखना होगा कि यह आंकड़ा फिल्म कितने दिन में छू पाती है।
प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार भी हैं।
‘भूत बंगला’ के अलावा थिएटर में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 34वें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 12वें दिन फिल्म ‘डकैत’ ने 47 लाख रुपये कमाए है।
'किसी का भाई...' की रिलीज को पूरे हुए तीन साल, सिद्धार्थ निगम ने किया सलमान खान का शुक्रिया