इन सितारों को मिल चुका है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस खास आयोजन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी, आइए जानते हैं.. ऐतिहासिक श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन को निमंत्रण भेजा गया है लिस्ट में दूसरा नाम साउथ सुपर स्टार रजनीकांत का है 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है अक्षय कुमार को भी अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया गया है डायरेक्टर रोहित शेट्टी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है, साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और धनुष को भी आमंत्रण पत्र मिल चुका है ---