अमर उजाला
Tue, 17 February 2026
फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का नेगेटिव रोल किया था। इस रोल में उन्हें काफी तारीफ मिली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह चर्चित हॉरर फिल्म में नेगेटिव रोल निभा सकते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अक्षय खन्ना फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में बतौर विलेन नजर आ सकते हैं।
मेकर्स ‘तुम्बाड़ 2’ के लिए एक दमदार विलेन तलाश रहे हैं। ऐसे में अक्षय खन्ना का नाम इस रोल के लिए सामने आया है।
अक्षय खन्ना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी ‘तुम्बाड़ 2’ के रोल के लिए चर्चा में है।
देखना होगा कि अक्षय खन्ना और नवाज में से कौन ‘तुम्बाड़ 2’ का विलेन बनता है।
अक्षय खन्ना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक ओटीटी फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगे। इसमें सनी देओल वकील के रोल में नजर आएंगे।
तमिलनाडु सरकार ने दिए नयनतारा को तीन राज्य पुरस्कार, 'अरम्म' के लिए किया सम्मानित