अमर उजाला
Thu, 27 February 2025
आलिया भट्ट अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करने लगी हैं।
इस बार वो अपनी माँ सोनी राजदान से खाना बनाना सीख रही हैं।
आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने कुकिंग लेसन का एक छोटा सा टीजर क्लिप शेयर किया है।
वीडियो में मां और बेटी के बीच मजेदार पलों को दिखाया गया है।
वीडियो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- मेरे पसंदीदा भोजन का पहला प्रयास- फीट. मम्मा डियरेस्ट।
आलिया के पहले कुकिंग लेसन के दौरान ही गलती कर बैठीं, जिस पर उनकी मां हंसने लगीं।
दरअसल, इस दौरान आलिया जिस व्हिस्क का इस्तेमाल कर रही थीं, उसे उन्होंने तोड़ दिया, इस पर सोनी राजदान हंसने लगीं।
जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म का हिस्सा बनीं उर्वशी रौतेला?