पिता बने वरुण को आलिया ने दी खास अंदाज में बधाई वरुण धवन और नताशा दलाल माता-पिता बन गए हैं नताशा दलाल ने बीते दिन एक बेटी को जन्म दिया खुशखबरी के बाद से ही जोड़े के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है इस सूची में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम जुड़ गया है आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के को-स्टार को बधाई देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया आलिया ने लिखा, 'एक और छोटी लड़की जो दुनिया पर राज करने जा रही है, प्रिय नताशा और वीडी को बधाई' सीटिए